पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गोहर के चुनाव 20 जुलाई को
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड चच्योट गौहर के त्रैवार्षिक चुनाव आगामी 20 जुलाई को वन विश्राम ग्रह चल चौक में होने निश्चित हुए हैं। महासचिव दिले राम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 20 जुलाई रविवार को वन विश्राम गृह चैल चौक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड चच्योट गोहर के त्रैवार्षिक चुनाव होने हैं उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि 20 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी सदस्य वन विश्राम गृह चैल चौक में पधारे और संगठन को मजबूत करने में अपना सहयोग दें।






