भारत माता की जय के नारों से गूंजा पालमपुर
भाजपा ने वीरवार को पालमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पालमपुर विधानसभा के सैकड़ों रिटायर्ड फौजियों ने मेडल लगाकर यात्रा में भाग लिया, जिससे तिरंगा यात्रा में अलग ही जोश देखने को मिला और इंडियन आर्मी के जयकारों से पूरा पालमपुर गूंज उठा। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए, उससे पूरी दुनिया में भारत की शान बड़ी है। उन्होंने कहा कि यह पुराना भारत नहीं, बल्कि मोदी का भारत है, अगर किसी ने हमारे देश से छेडऩे की कोशिश की, तो भारत छोड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कमान संभाली है, उनका स्टैंड पूरी दुनिया में क्लीयर है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेगा। इस अवसर पालमपुर शहरी मंडल के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, ग्रामीण के सुरेश पठानिया, जिला महामंत्री राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, शहरी मंडल प्रभारी विजय भट्ट, ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। भाजपा ने वीरवार कोपालमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पालमपुर विधानसभा के सैकड़ों रिटायर्ड फौजियों ने मेडल लगाकर यात्रा में भाग लिया, जिससे तिरंगा यात्रा में अलग ही जोश देखने को मिला और इंडियन आर्मी के जयकारों से पूरा पालमपुर गूंज उठा। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए, उससे पूरी दुनिया में भारत की शान बड़ी है। उन्होंने कहा कि यह पुराना भारत नहीं, बल्कि मोदी का भारत है, अगर किसी ने हमारे देश से छेडऩे की कोशिश की, तो भारत छोड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कमान संभाली है, उनका स्टैंड पूरी दुनिया में क्लीयर है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेगा। इस अवसर पालमपुर शहरी मंडल के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, ग्रामीण के सुरेश पठानिया, जिला महामंत्री राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, शहरी मंडल प्रभारी विजय भट्ट, ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ऑपरेशन सिंदूर सेना के शौर्य और पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक: रविंद्र धीमान
आलमपुर से जांगल बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता को आम जनमानस तक पहुंचाना और भारतीय सेना के साहस को नमन करना था। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य तनु भारती, रिटायर्ड कैप्टन दिलेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगे झंडे के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और बुजुर्गों ने भारत के गौरव और संप्रभुता को दर्शाया। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत अब केवल सहने वाला देश नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है। तीन दिन में पाकिस्तान के 11 वायुसेना अड्डे नष्ट किए गए और सैकड़ों आतंकवादियों का सफाया किया गया। यह हमारी सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रबल नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की वायुरक्षा प्रणाली इतनी सुदृढ़ हो चुकी है कि पाकिस्तान की कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने में सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की रक्षा और अखंडता के प्रति सजग और समर्पित रहे। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा मंडल आलमपुर के अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र जोली सिंह, विनीत भारती, आलमपुर पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान विनता कटोच, प्रधान सुनीता धीमान, अंजू चौधरी, शिवा कटोच, योगेश कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












