हिमाचल में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट'! कांगड़ा, मंडी और शिमला सहित 4 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी
शिमला: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर करवट बदली है। आज सुबह से मंडी, शिमला, कुल्लू और प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। इससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है और लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते आगामी कुछ दिनों तक अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने आज कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, मंडी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और अंधड़ चलने का अनुमान है, जिससे फसलों और फलों के बगीचों को नुकसान पहुंच सकता है।
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। 30 अप्रैल और 1 मई को भी प्रदेभर में बारिश की संभावना है।
गेहूं की कटाई पर असर
बारिश के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों गेहूं कटाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। बारिश के कारण भीगने से गेहूं खराब होने की कगार पर है। इससे कटाई का सीजन प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। लोग बढ़ती गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने इससे पहले कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन अब बारिश के कारण एक बार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। इससे पहले कल ऊना का अधिकतम तापमान 42।0°C तक पहुंच गया था, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5।6 डिग्री सेल्सियस कुकुमसेरी में दर्ज किया गया था।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ओलावृष्टि के दौरान एंटी-हेल नेट्स का उपयोग करने और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की अपील की गई है।