22 अप्रैल को देश ने आंसू नहीं, संकल्प बहाया था और उस संकल्प का नाम था ‘प्रतिशोध : राकेश जमवाल
सुंदरनगर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन महाराणा प्रताप चौक से पुराना बस स्टैंड तक किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि 22 अप्रैल की तारीख भारतीय इतिहास में शौर्य, पीड़ा और प्रतिशोध की त्रिवेणी बनकर दर्ज है। इसी दिन पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोषों का नरसंहार किया था – एक ऐसा कायरतापूर्ण हमला जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। राकेश जमवाल ने कहा कि “जब देश पर घाव लगता है, तब भारत केवल शोक नहीं करता – भारत जवाब देता है।" उस हमले के समय जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे, तो उन्होंने जैसे ही खबर सुनी, अपने दौरे को बीच में छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया – क्योंकि जब देश को नेता की जरूरत होती है, तो मोदी जी पीछे नहीं हटते।












