न्यू एंट्री गेट और वोकेशनल लैब जल्द होगी तैयार
स्थानीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए न्यू एंट्री गेट और वोकेशनल लैब बहुत जल्द तैयार हो जाएगी। तकरीबन 12 लाख रुपए की लागत से इसका काम शुरू हो गया है। स्कूल के खेल मैदान को आधुनिक रूप देने की वजह से इसमें कोरियन घास लगाई गई है। यहां वाहनों की एंट्री मुकम्मल तौर पर बंद कर दी गई है। इसलिए अब बॉयज स्कूल के अंदरुनी हिस्से के लिए वाहनों की एंट्री नए गेट से ही होगी। कारण यह है कि काफी समय से स्कूल स्टाफ के लिए वाहनों की एंट्री नहीं हो पा रही थी। ऐसा नहीं है कि भीतरी व्यवस्था में उन्हें खड़ा करने की जगह नहीं है। जगह तो बराबर है, लेकिन एंट्री गेट नहीं था। जहां स्पेस खाली था, वहां के लिए अब अलग एंट्री गेट बनाया जा रहा है। उसका काम कुछ दिन पहले शुरू कर दिया गया है।
12 लाख की लागत से होगा कार्य
हिमुडा की मार्फत यह काम हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस गेट के खर्च के अलावा भीतर में वोकेशनल शिक्षा की लैब का भी काम होना है। यह सारा कार्य तकरीबन 12 लाख से मुक्मल होना है। अब क्योंकि काम शुरू हो गया है, तो फिर स्कूल के स्टाफ को अलग से सुविधा प्रदान हो जाएगी। बाजार से होकर जो मुख्य गेट है, वहां से वाहनों की एंट्री आसान काम नहीं है। इसीलिए अब बस स्टैंड के सामने से नई जगह पर एक बनाने का काम जारी है।
वोकेशनल शिक्षा के बजट के तहत हो रहा कार्य: प्रिंसिपल
स्कूल के प्रिंसिपल मुस्ताक मोहम्मद का कहना है कि अब क्योंकि स्कूल मैदान पर वाहनों की एंट्री मुकम्मल तौर पर बंद कर दी गई है और एक योजना के तहत अब नया गेट बनाया जा रहा है। इस वोकेशनल शिक्षा के बजट के तहत तैयार किया जा रहा है। गेट के थोड़ा आगे चलकर वोकेशनल शिक्षा की लैब भी तैयार हो रही है। यह सारा काम ही हिमुडा कर रहा है।












