मोदी का हिमाचल से अपनापन 1500 करोड़ का फौरी राहत पैकेज : दलीप ठाकुर
सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को आपदा से उबारने के लिए 1500 करोड़ रुपए के फौरी राहत पैकेज की घोषणा कर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख भी साझा किया। विधायक ने कहा कि केंद्र हिमाचल प्रदेश को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए निरंतर सहायता प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में आपदा में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपए की मदद की घोषणा की। यह उनके हिमाचल के प्रति गहरे भावनात्मक जुड़ाव और संवेदनशीलता को दर्शाता है। विधायक दलीप ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र लगातार प्रदेश को आर्थिक सहायता और विशेष पैकेज दे रहा है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार केंद्र की आलोचना करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इन फंड्स का सही उपयोग करने में विफल रही है। राहत और पुनर्वास कार्यों के बजाय यह धनराशि वेतन और गैर-जरूरी खर्चों में खर्च की जा रही है।












