लौंगणी स्कूल की मन्नत ने डीडी पंजाबी शो किसमें कितना है दम में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
उपमंडल धर्मपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगणी की छात्रा मन्नत ने अपने नृत्य कला से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डीडी पंजाबी के शो किसमें कितना है दम रियलिटी शो में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला मंडी की धर्मपुर तहसील से यह कार्यक्रम शुरू हुआ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम को पार करते हुए पांचवें राउंड जो कि पंजाब के संगरूर जिले के धूरी स्थान पर आयोजित किया गया वहां द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टैलेंट का महासंग्राम नामक टीवी सीरियल की रियलिटी शो में काम के साथ-साथ मन्नत ने 20000 रुपए का नगद इनाम ट्रॉफी तथा अवार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इसके लिए मन्नत को स्कूल प्रधानाचार्य लवलीन शर्मा तथा समस्त स्टाफ का मार्गदर्शन व सहयोग भी रहा तथा उन्होंने मन्नत को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।












