अनुशासन, अध्ययन व अध्यात्म की जीवन में अहम भूमिका : नरेंद्र अत्री
जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करना उस व्यक्ति के लिए आसान होता है, जो बाल्य काल से ही अनुशासन, अध्ययन व अध्यात्म के महत्व को समझता है और इनका ज्ञान हमें बाल्यकाल से ही पाठशाला में मिलता है। यह बात भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में 'अपनी पाठशाला' संस्थान के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि कही। इससे पहले संस्थान में पहुंचने पर नरेंद्र अत्री का अपनी पाठशाला संचालक परीक्षित चंदेल, दिव्या सिंह, अविनाश ठाकुर, नीरज चौहान सहित स्थानीय गणमान्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, पुष्पगुच्छ शॉल व टोपी पहनकर सम्मानित किया। नरेंद्र अत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय शिक्षित व सक्षम युवाओं द्वारा स्थानीय छात्र-छात्राओं की विभिन्न कक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू की गई एपी कोचिंग कक्षाओं के प्रयास के लिए सराहना की एवं शुभकामनाएं दीं, साथ में संचालकों से अपील की कि वे बच्चों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उन में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं खेलकूद के महत्व के भाव को भी भरें, ताकि वे बड़े होकर अपने परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वहन कर सकें।












