एचपीएसईबी कर्मचारी संघ सरकाघाट इकाई के चुनाव सम्पन्न, बबलू राम बने अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम लिमिटेड कर्मचारी संघ सरकाघाट इकाई के आम चुनाव एक अक्तूबर को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुए। यह चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए गए जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने की, जिनमें मंडल प्रधान मस्तराम, उप महासचिव मुनीश कुमार तथा मुख्य लेखा परीक्षक मदन लाल भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस चुनाव में बबलू राम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुनीश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा देश राज ईएसडी सरकाघाट के उपाध्यक्ष, सतीश कुमार ईएसडी बलद्वारा के उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा ईएसडी भांबला के उपाध्यक्ष और मोहित कुमार ईएसडी भदरवार के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अशोक कुमार को मंत्रालयिक उपाध्यक्ष, नेहा वर्मा को ड्राइंग उपाध्यक्ष, सुनिल कुमार को जी/स्टेशन उपाध्यक्ष तथा पूजा कुमारी को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, क्लास-4 कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर सुनिल ठाकुर उपाध्यक्ष बने। संघ के सचिव का दायित्व पंकज कुमार को सौंपा गया है। संयुक्त सचिव के पदों पर ओम प्रकाश (ईएसडी सरकाघाट), राजेश कुमार (ईएसडी बलद्वारा), पंकज कुमार (ईएसडी भांबला) और धरमपाल (ईएसडी भदरवार) निर्वाचित हुए। पवन कुमार कोषाध्यक्ष बने, जबकि जगजीत सिंह आनंद संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही अश्वनी शर्मा को मुख्य सलाहकार, राजकुमार शर्मा को मुख्य आयोजन सचिव और अनिता कश्यप को लेखा परीक्षक बनाया गया। प्रेस सचिव का दायित्व पूनम शर्मा को और लेखा परीक्षक-दो का दायित्व निशांत कुमार को सौंपा गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर सभी कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए संघ पूरी पारदर्शिता से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखना तथा कार्यस्थल पर एक बेहतर माहौल प्रदान करना है।












