शिक्षा क्षेत्र में सुधार से टॉप फाइव में पहुंचा हिमाचल- मुकेश अग्निहोत्री
. उपमुख्यमंत्री ने की विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता
. कहा, शिक्षकों के 13 हजार पद भरेगी प्रदेश सरकार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु में स्थित विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने इस संस्थान में नई इकाई का उद्घाटन व छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सुपरिणाम है कि हाल ही में हिमाचल को पूर्राण साक्षर राज्य का गौरव मिला है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन से हिमाचल टॉप फाइव राज्यों में शामिल हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पहले 21वें स्थान पर था। प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के बाद देश के राज्यों में तीसरा स्थान हासिल किया है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करने वाले विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज कैंपस में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं जीवन की उपलब्धियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया और श्रद्धांजलि दी। विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन गौरव मरवाह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही, केशव नायक, अनुपमा शर्मा पूर्व वीसी एसपीयू, बडसू पंचायत प्रधान गोविंद वर्धन, हेमंत शर्मा, तरूण पाठक, अनिल शर्मा, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ (परियोजना) धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर मंडी उपेन्द्र वैद्य, एसडीएम स्मृतिका नेगी, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति मरवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












