संधोल कॉलेज में गुंजन बनी छात्र केंद्रीय संघ की अध्यक्ष
आर्यभट्ट राजकीय महाविद्यालय संधोल में कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर योग्य व होनहार छात्रों को वरीयता के आधार पर विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इसमें गुंजन (बी.कॉम तृतीय वर्ष) को अध्यक्ष, कविता को उपाध्यक्ष, अंशिका को सचिव तथा हर्षित को संयुक्त उप सचिव नियुक्त किया गया। वहीं गौरी, तमन्ना, अभिषेक ठाकुर एवं कनिका को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। इसके अतिरिक्त अंजलि, तपेंद्र, रिया ठाकुर, स्नेहा ठाकुर, पलक ठाकुर, दिव्या एवं अर्पणा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेश कुमार ने नवगठित संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की पाठशाला है। उन्होंने चयनित छात्रों को भविष्य में बेहतर परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करने और कॉलेज का नाम ऊँचा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अमृतेश कुमार मिश्र, प्रोफेसर लीलाधर, प्रोफेसर साहिल ठाकुर सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा।












