दुर्घटना में घायलों से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मिले पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर
. शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
सुंदरनगर उपमंडल की देहवी में सोमवार तड़के फोरलेन वन-वे सड़क पर बोलेरो वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से घायल जाम्बला पंचायत के चाम्बा गांव निवासी अजय और चमन जो नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है। मंगलवार को पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने दोनों युवकों के परिजनों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सोहन लाल ठाकुर ने घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया।












