महाविद्यालय थाची में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन
राजकीय महाविद्यालय थाची में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें कार्यक्रम में बतौर अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दीप कुमार उपस्थित रहे। इस समारोह में मनोनीत अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र गोविंदा बने ओर उपाध्यक्ष श्वेता ठाकुर बीकाॅम तृतीय वर्ष की छात्रा बनी, सचिव डिम्पला कुमारी और सहसचिव बन्दना कुमारी बनी। कक्षा प्रतिनिधि में बीए प्रथम वर्ष में भीमा, द्वितीय वर्ष में डिंपल कुमारी, बीकॉम द्वितीय वर्ष में कनिका संख्यान, बीए तृतीय वर्ष में पल्लवी कटवाल को चुना गया। स्पोर्ट्स बाॅय चंद्रमणि वह स्पोर्ट्स गर्ल पायल, रोड सेफ्टी क्लब में लता ठाकुर और ठाकुरदास को चुना गया, इको क्लब में भीमसेन और सोनाली को चुना गया, कल्चर सोसायटी में तमन्ना और राकेश को चुना गया, रेंजर लीडर मोनिका देवी, रोवर लीडर निशु चौहान, रेड रिबन क्लब में रोशनी और विजय, एंटी ड्रग क्लब में प्रीति और संजय को चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने सभी मनोनित छात्रों को शुभकामनाएं दी और साल भर में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद् का कार्य क्या रहेगा इसकी संक्षिप्त जानकारी पूरी कार्यकारिणी के समक्ष रखी। अध्यक्ष पद पर मनोनीत गोविंदा ने अपने बात रखते हुए कहा कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद की पूरी कार्यकारिणी महाविद्यालय का पूर्ण सहयोग करेगी और छात्रों की आवाज को महाविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेगी।












