विद्युत उपमंडल बाजी ने घरेलू बिजली मीटर से एक्सटेंशन लेकर कमर्शियल प्रयोग करने वालों पर की कार्रवाई, दो उपभोक्ताओं से वसूल किया 21800 जुर्माना
विद्युत उपमंडल बग्गी द्वारा बिजली चोरी और घरेलू मीटर से एक्सटेंशन कर उसका कमर्शियल प्रयोग करने वालों पर कार्यवाही करने का सिलसिला शुरू किया है सहायक अभियंता इंजीनियर राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक टीम गठित की गई जिसमें कनिष्ठ अभियंता इं तुषार, इं संजीव, इं संजीत, इं अजय तथा फोरमैन कमल व लाइनमैन नवीन सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे जिन्होंने उपमंडल के बग्गी अनुभाग में विद्युत उपभोक्ताओं का औचक निरीक्षण किया और पाया कि क्षेत्र में दो लोग घरेलू विद्युत मीटर का एक्सटेंशन लेकर कमर्शियल प्रयोग कर रहे थे जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनसे 21000 से भी अधिक जुर्माना वसूल किया और उन्हें भविष्य में इस तरह से न करने की हिदायत देते हुए अपनी दुकानों में कमर्शियल मीटर लगाने के आदेश जारी किए हैं जिसके लिए उन्होंने उपभोक्ता से एक सहमति पत्र भी ले लिया है। सहायक अभियंता इं राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल बग्गी के अंतर्गत लगभग 10800 के लगभग उपभोक्ता हैं जिनमें से 600 बिजली उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं कर रहे हैं उनको नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को नोटिस जारी होने के बाद 15 दिन के भीतर अपने बिल जमा करवाने होंगे नहीं तो नियमानुसार उनकी बिजली काट दी जाएगी।












