उनके प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था को मिला नया आयाम: धीरज
हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम सामने आया है। राज्य परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं माननीय शिक्षा सचिव के मार्गदर्शन में हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम ने प्रदेश के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। इस अवसर पर धीरज सिंह ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस प्रकार के उच्चस्तरीय आयोजनों के पीछे जिन व्यक्तित्वों का योगदान सबसे अहम है, उनमें राज्य परियोजना अधिकारी और शिक्षा सचिव का नाम सर्वोपरि है। उनके अथक प्रयासों से ही आज हिमाचल के शिक्षक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा एवं नवाचार प्रस्तुत करने में सक्षम हो पाए हैं।












