कोर ऑफ सिग्नल्स यूनिट सरकाघाट" ने स्याठी आपदा पीड़ितों के लिए ₹31,000 की मदद का किया ऐलान
धर्मपुर क्षेत्र के स्याठी गांव में आई हाल की आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए पूर्व सैनिक संगठन "कोर ऑफ सिग्नल्स यूनिट सरकाघाट" ने ₹31,000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। संगठन के चेयरमैन वेटरन अमृत लाल सकलानी ने कहा कि स्याठी गांव में आपदा के कारण कई परिवारों के घर और ज़मीनें नष्ट हो गई हैं, और गांव के लोग अत्यधिक भयभीत हैं। संगठन ने समाज से अपील की है कि इस कठिन समय में वे पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। वेटरन अमृत लाल सकलानी ने यह भी बताया कि ₹31,000 की राशि शीघ्र ही स्याठी ग्राम आपदा पीड़ित सहायता समिति के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। संगठन ने अन्य सामाजिक संगठनों और सक्षम व्यक्तियों से भी अपील की है कि वे इस आपदा के समय मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।












