कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करना बंद करे वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे : प्रताप सिंह रावत
भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करना बंद करें अन्यथा आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पढ़ेंगे रावत ने बताया कि पिछले 4 जून को माजरा क्षेत्र की एक लड़की को मुस्लिम जाति का लड़का बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया जिसका हिंदू समाज के सैकड़ो लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध किया इस धरना प्रदर्शन में शांति बनाए रखने के लिए नाहन के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं पावटा दून के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए इन दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहां की हम सभी लोग पुलिस थाना माजरा के सामने शांतिप्रिय ढंग से धरना प्रदर्शन करेंगे और इन दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर शांतिप्रिय ढंग से धरना प्रदर्शन किया जिसका असर देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अगवा की गई लड़की को बरामद किया लेकिन शांति प्रिय ढंग से धरना प्रदर्शन में बैठे भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय लोगों के ऊपर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज किया है जो बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है रावत ने बताया कि यदि भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता समय रहते हुए घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो फिर स्थिति खराब हो सकती थी लेकिन इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने समझदारी का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों को शांत किया रावत ने नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी से सवाल करते हुए पूछा है कि आप 4 जून से लेकर आज तक कहां थे आप आपको तो स्थानीय विधायक होने के नाते घटनास्थल पर पहुंचना चाहिए था लेकिन आप अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पिछले कल मीडिया के सामने आए और आपने भाजपा नेताओं पर लोगों को भड़काने के आरोप लगाए जो बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है रावत ने बताया कि यदि भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता इस स्थिति को नहीं संभालते तो दोनों समुदाय के बीच में बहुत बड़ा दंगा फसाद हो सकता था












