राजकीय प्री-प्राइमरी पाठशाला बालोद्यान विजय हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित
नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय प्री-प्राइमरी पाठशाला बालोद्यान, विजय हाई स्कूल (ऐतिहासिक लक्कड़ हॉल) में एक स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इससे पूर्व महापौर द्वारा विद्यालय परिसर का मौके किया गया था, जिसमें नालियों की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह आश्वासन दिया गया था कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इनकी सफाई करवाई जाएगी। अपने वचन के अनुरूप इस स्वच्छता अभियान को क्रियान्वित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर की अवरुद्ध नालियों की स्वयं सफाई की एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के प्रधान अंकुश मोहन, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा, सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया तथा उनकी टीम की सक्रिय उपस्थिति रही। महापौर ने स्थानीय प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन एवं समाजसेवियों के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनभागीदारी से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील
की।












