शहर की समस्याओं को लेकर मुखर हुई सिटीजन काउंसिल, प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से की सुधार की मांग
सिटीजन काउंसिल की वर्किंग कमेटी की बैठक अध्यक्ष ओपी कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में कहा गया कि विजय बॉयज हाई स्कूल और रानी अमृतकौर वरिष्ठ माध्यमिक गर्ल्स स्कूल दोनों को विलय करने की सूचना का विरोध किया। मंडी जिला व पूर्व स्टेट में इन दोनों स्कूलों की अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। विजय हाई स्कूल लगभग सदी पूर्व से ही बॉयज स्कूल रहा है और रानी अमृत कौर गर्ल्स स्कूल हमेशा से गर्ल स्कूल रहा है। मंडी जिला पुस्तकालय लंबे समय से जिलाधीश कॉम्प्लेक्स के एक छोटे हिस्से से संचालित हो रहा है, जो कि बहुत ही छोटा है और इससे बच्चों का भविष्य बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसी कमी को पूरी करने के लिए जब टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा प्राचीन विजय हाई स्कूल की इमारत का जीर्णोद्धार कर ग्राउंड फ्लोर में लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रावधान किया गया था, लेकिन इस कार्य नहीं हो पाया था। लाइब्रेरी के लिए हेरिटेज बिल्डिंग को उपयोग में लाया जाएगा। शहर में पैदल चलने वालों के अधिकार सुरक्षित किए जाएं। बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें न खड़ी हो, ताकि दुर्घटना को रोका जा सके। इस अवसर पर रविकांत कपूर, अशोक अवस्थी, हरीश वैद्य, सुरेंद्र शर्मा, नरेश धीमान, रघुवीर मल्होत्रा, नीरज हांडा, चंद्रमाणि शर्मा आदि उपस्थित रहे।












