मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में निपटाईं ज नसमस्या
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेरा विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मौका पर अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। अधिकतर समस्याएं पानी, रास्तों व सड़क आदि से संबधित थीं। हथोल पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान कैप्टन पृथ्वी चंद के नेतृत्व में मिला, जिसने सीएम से हथोल पंचायत में सामुदायिक भवन बनाए जाने के लिए राशि दिए जाने तथा को-ऑपरेटिव सोसायटी के राशन के डिपो के भवन के लिए भी 15 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हथोल सामुदायिक भवन के लिए 1.15 करोड़ तथा को-ऑपरेटिव सोसायटी के डिपो के भवन के लिए भी राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के सामुदायिक भवन के लिए फॅरेस्ट क्लीयरेंस दिलाए जाने का भी धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल में रूमेल सिंह, विजय सिंह, दिनेश कुमार, लवली कुमार, जय किशन, बाल कृष्ण, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, प्यार चंद, वीरेंद्र सिंह, पुरषोतम चंद, अशोक कुमार, जगत राम, मस्त राम, विनोद कुमार, विकास के अलावा वार्ड पंच सुनीता देवी, वमदरा देवी सहित और भी लोग शामिल थे। पुतलियाड़ पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में जंगल व धनियाल गांव के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिले तथा गांव जंगल, कुहार,बल्ह चौक तथा घनियाल गांव के लिए संपर्क सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, वहीं इन्हें पक्का करवाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में बलदेव धीमान, नानक चंद, देश राज, होशियार सिंह, सिकंदर कुमार, प्रभात सिंह, सुरजीत कुमार व पवन कुमार आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।












