इंस्पेक्टर राज से व्यापारियों को राहत दे केंद्र सरकार : एन के पंडित
मंडी सदर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से राहत दिलाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। एन के पंडित ने मंडी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू करते समय देश की जनता से वादा किया था कि इससे व्यापार करना आसान होगा और इंस्पेक्टर राज समाप्त होगा, लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत ब्राउन दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों पर बिना उचित कारण के भारी-भरकम पेनल्टी लगाई जा रही है और निरीक्षण के नाम पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज सरकार को फरवरी से कर देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों का मनोबल गिर रहा है। एन के पंडित ने हिमाचल प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि राज्य में व्यापारियों को अनावश्यक दबाव से राहत दी जाए और संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए कि वे कानून का पालन करते हुए संयमित कार्यशैली अपनाएं, ताकि वे निश्चिंत होकर अपना व्यवसाय कर सकें और देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग दे सकें।












