कांस्य पदक विजेता रोहित राव को किया सम्मानित
सरकाघाट की रिस्सा पंचायत के उभरते रेसलर रोहित राव को खेल विभाग एवं शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक प्राप्त करने के लिए मिला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बता दें कि स्कूलों की 68वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इन खेलों में हिमाचल के छात्र खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 की हुई प्रतियोगिताओं में 33 मैडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक और छह रजत और 24 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब सरकार ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है।












