भगत राम बने हिमाचल किसान यूनियन स्योहली के प्रधान
हिमाचल किसान यूनियन स्योहली यूनिट का त्रैवार्षिक चुनाव प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा की अध्यक्षता में किसान उत्पादक संगठन स्योहली के कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें भगत राम को प्रधान, परसराम चौहान को महासचिव, परसराम को कोषाध्यक्ष, दुर्गादास को उप प्रधान, शोभाराम को सह कोषाध्यक्ष, देवी सिंह को प्रचार सचिव, सचिन को प्रेस सचिव, गुरबख्श सिंह को लेखा परीक्षक, शेर सिंह को मुख्य सलाहकार, अंजना को संगठन सचिव तथा अमरा, मीरा देवी, आशा देवी, कौशल्या, रमेश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।