गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक विशाल अवस्थी, प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर सहित समस्त शिक्षकों और स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने तंबाकू निषेध विषय पर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। परिणामस्वरूप, कक्षा पहली से रूहानी प्रथम, अक्षित द्वितीय; दूसरी से बनिया प्रथम, अमायरा द्वितीय; तीसरी से वेदिका प्रथम, शिवांश द्वितीय; चौथी से आव्या प्रथम, तमन्ना द्वितीय; पांचवीं से कृष्टि प्रथम, वनिशा द्वितीय; छठी से कृतिका प्रथम, नितिशा द्वितीय; सातवीं से गुनिधि प्रथम, कोमल द्वितीय; और आठवीं से सारिका प्रथम, राधिका चौहान व कनिका द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने तंबाकू और नशे से होने वाले दुष्परिणामों व बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से तपस्या प्रथम, अवनी द्वितीय और 90 तृतीय स्थान पर रही; दसवीं से श्वेता प्रथम, श्रुति द्वितीय और अवंतिका तृतीय; 11वीं से अपेक्षा प्रथम, अनामिका द्वितीय और सुजल तृतीय; तथा 12वीं से स्नेहा प्रथम, पल्लवी द्वितीय और योगेश तृतीय स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे और तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से समाज में इस संदेश को फैलाने का भी आह्वान किया।












