पशुपालकों की 34 बिंदुओं पर की चर्चा
हिमाचल किसान यूनियन की जिला स्तरीय परिवेना समिति की बैठक उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन मंडी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में पशुपालकों से संबंधित चौंतीस बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश महाजन उपनिदेशक, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीताराम वर्मा, जिला महासचिव दुनी चंद शर्मा, देवी रूप, रामकृष्ण, मस्तराम, परमानंद, भगत राम, कृष्ण चंद तथा भूप सिंह उपस्थित रहे। अनेक बिंदुओं को मौके पर ही निपटा लिया गया जबकि कुछ पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी।












