वनिता मामले के तीनों आरोपी 31 मई तक न्यायिक हिरासत में पुलिस जांच में जुटी
पंडोह में हुए आत्महत्या मामले के तीनों आरोपियों को मंगलवार को मंडी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को 31 मई 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले इन्हें 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला था। बता दें कि मृतका बनिता के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष को शव का अंतिम संस्कार भी करने नहीं दिया। संस्कार भी मंडी के सौली खड्ड में मायका पक्ष द्वारा ही किया गया, जबकि बनिता का बेटा 14 वर्ष का है। ससुराल पक्ष में सन्नाटा छाया हुआ है। कई तरह की चर्चा आम होने लगी है, जिसमें वनिता के पति नरेश कुमार के अत्याचार की चर्चा जोरों पर है।












