मंगलवार को आयोजित होगा श्री जालपा माता सक्रैणधार में 35 विशाल भगवती जागरण
धर्मपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री जालपा माता सक्रैणधार में मंगलवार को विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरण में इंडियन आइडल फेम पहाड़ी और बॉलीवुड गायक अनुज शर्मा, हिमाचल गोट टैलेंट फाइनलिस्ट एवं नाटी क्वीन जानी ठाकुर और पंजाब के प्रसिद्ध आशु सिंह और उनकी पार्टी मां की भेंटों से भक्तों का मनोरंजन करेंगे। मंदिर जागरण और निर्माण कमेटी के सदस्य संजय ठाकुर और बलदेव ठाकुर ने बताया कि 35 वर्षों से लगातार जारी इस जागरण को अमृतसर जालंधर डगसाई चंडीगढ़ और नाभा के भक्तों के सहयोग से आयोजित करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे पूर्ण आहुति देने के बाद शाम 5 बजे विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा रात 8 बजे ज्योति प्रचंड करने के साथ ही 8:30 बजे जागरण प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र भर के लोगों से इस पावन कार्य में परिवार सहित भाग लेकर मां जालपा का आशीर्वाद प्राप्त करके अपने जीवन को समृद्ध एवं धन्य बनाने का आह्वान किया है।






