सांवला की 33 वर्षीय दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, मौत
सांवला पंडोह की 32 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनिता 33 वर्ष पत्नी नरेश कुमार गांव सांवला पंचायत तांदी की रहने वाली थी। पति-पत्नी में काफी समय से टकराव चल रहा था। पति नरेश कुमार अपनी पत्नी से शराब के नशे में मारपीट करता था। पिछले दो महिनों से बीबीएमबी के पार टाइम्स काम पर भी नहीं जा रहा और सुबह से ही शराब के नशे में धुत रहता था, जिस कारण पति-पत्नी में तनाव बढ़ता गया और अंततः मौत के साथ ही समाप्त हुआ। घटना रविवार रात 9 बजे की है जब बनिता अपने घर पर अकेली थी। दरवाजे में कुंडी लगाई और अपने ही दुपट्टे को पंखे की हुक से बांध कर फांसी लगा ली। जैसे ही उसके पति को पता चला वह नशे की हालत में घर आया और दरवाजा तोड़ कर झुलती पत्नी के दुपट्टे को काट अपनी ही गाड़ी में उसे पंडोह बाजार केमिस्ट की दुकान की ओर ले गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को अपने कब्जे में ले कर नेरचौक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति नरेश कुमार सास व ससुर को हिरासत में ले लिया, क्योंकि मृतिका ने दो बार पंडोह पुलिस चौकी में स्वयं जा कर पति की प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत कर रखी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के ससुर हंस राज ने पंचायत प्रधान तांदी अमरावती ठाकुर को फोन पर पति -पत्नी के मामले को सुलझाने के लिए बुलाया था। मगर प्रधान कहीं रिश्तेदारी में व्यस्त होने के कारण नहीं जा सकी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि मृतका अप्रैल माह में लड़ झगड़ कर अपने मायके मंडी दुदर -भरौण पंचायत चली गई थी। अब तंग होकर इसने इतना बड़ा फैसला लिया है। पंडोह पुलिस ने फिलहाल पति नरेश कुमार, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। हैरत की बात है कि हमारी मंडी में शव का पोस्टमार्टम की कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर ले कर गई है।
माहौल तनावपूर्ण है। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने के आरोप लगाए हैं तथा शव का अंतिम संस्कार भी वे अपने आप करने पर अड़े हुए हैं। इस मामले पर पंचायत प्रधान तांदी अमरावती ठाकुर ने बताया कि हमें या पंचायत को मृतका ने कभी भी कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की भी हमें ना तो पुलिस ने और न ही ससुराल पक्ष ने कोई जानकारी दी है। मगर घटना बहुत ही दुखदाई है, जबकि मृतिका के पिता तेजराम भाटिया ने कहा कि हमारी बेटी की हत्या नरेश कुमार ने की है, वह उसे तंग करता था। मारपीट करता था, सास ससुर भी इसको प्रताड़ित करते थे। हम बेटी का संस्कार स्वयं करेंगे। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने कहा कि यह हैंगिंग केस है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतिका ने पति की प्रताड़ना की शिकायत पहले भी की थी। अभी पोस्टमार्टम हमीरपुर में करने के लिए शव ले जाया जा रहा है।












