जोगिंद्रनगर में परिचालक पर हमला: सड़कों पर उतरी HRTC ड्राइवर यूनियन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मंडी, 13 अप्रैल। मंंडी जिला के जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी परिचालक के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राईवर्ज यूनियन मंडी ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने दो टूक कहा है कि इन अराजक तत्वों पर जल्द कार्यवाही अमल में लाई जाए अन्यथा यूनियन कड़े कदम उठाने के लिए विवश होगी। इस बावत मंडी यूनियन ने मंडी में गेट मिटिंग की।
इस मौके पर जोगिंद्रनगर क्षेत्र के परिचालक के सात कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करने और उन्हें बुरी तरह पिटने और जानलेवा हमले की क ड़ी निंदा की।
यूनियन के सदस्यों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की और अराजक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग सरकार व प्रशासन से की। सदस्यों ने प्रशासन से मांग कि इन अराजक तत्वों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाए ताकि हर रोज आए दिन निगम के कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट पर अंकुश लग सके। सदस्यों ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार व विभाग कठोर कदम उठाएं। इस मौके पर चालक यूनियन के राज्य कार्यकारिणी द्वारा उठाए गए कदम का भी समर्थन किया। आश्वासन दिया कि निगम का हर कर्मचारी कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
इस मौके पर ड्राईवर यूनियन के प्रांतीय सलाहकार दीपक राज, राकेश कुमार प्र्रेस सचिव तथा कृष्णदेव सकलानी प्रदेश सचिव, मंडी क्षेत्र के सचिव लूदर चंद, परमा राम, धर्म सिंह, ओम चंद, सुंदर ठाकुर, नीरी सिंह, महेंद्र कुमार, योगराज, भूपेंद्र ठाकुर, भीम सैन, देव राज, शेर सिंह, सुभाष चंद, सुरेंद्र कुमार, टेक चर मेहर चंद, विद्यासागर, गिरजा नंद, देवेंद्र कुमार, तारा चंद, चंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार,ऋषिकेश, दुनी चंद, रविंद्र कुमार सहित करीब 60 चालकों व परिचालकों ने भाग लिया।












