शिमला में पिकअप की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौ*त, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची सड़क पार कर रही थी और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से भड़ेच गांव जा रही थी। मां की पीठ पर एक अन्य बच्चा था, जबकि मासूम बच्ची पीछे चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक दौड़कर सड़क पार करने लगी और सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका नेपाली मूल की बताई जा रही है। शव को कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।






