हिमाचल में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS समेत 11 अधिकारियों के तबादले
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 भारतीय वन सेवा (IFS) और 4 हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह तबादले सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जारी आदेशों के तहत आईएफएस राजीव कुमार को डीसीएफ (टी) बिलासपुर से मंडी स्थित एचपीएसएफडीसी लिमिटेड में निदेशक (सेंट्रल) नियुक्त किया गया है। वासु डोएगर का तबादला डीसीएफ (टी) मंडी से डीसीएफ (टी) पालमपुर किया गया है, जबकि संजीव शर्मा को पालमपुर से मंडी भेजा गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सुशील कुमार को डीपीओ, आईडीपी ऊना नियुक्त किया गया है।
इसी तरह चमन लाल को डीसीएफ (टी) आनी से बिलासपुर, माने नवनाथ शिवाजी को डीसीएफ (टी) भरमौर से डीसीएफ (वन्यजीव) चंबा तथा अंशुल जैन को डीएम, एचएसडी बद्दी से डीसीएफ (टी) नालागढ़ के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफएल (वन्यजीव) चंबा से डीएफओ (टी) डलहौजी, राजनेश महाजन को डलहौजी से डीएफओ (टी) भरमौर, धर्म चंद को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम, एचएसडी बद्दी तथा प्रदीप कुमार को एसडीएम, एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (टी) सोलन के पद पर नियुक्त किया गया है।
सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य वन विभाग के प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। सभी अधिकारियों को अपने नए पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






