राहुल गांधी से शादी की अफवाहों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-ऐसे लोगों पर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी के साथ अपनी शादी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताया है। दरअसल, एक मीम पेज द्वारा दोनों के नाम से एक आपत्तिजनक और पूरी तरह फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई, जिसे लेकर कंगना ने सख्त नाराजगी जाहिर की।
मीम में दावा किया गया था कि कंगना ने कथित तौर पर कहा...“अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।” इस पोस्ट को फर्जी बताते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया और इसे बेहद घटिया हरकत करार दिया।

कंगना ने कहा कि इस तरह की झूठी और भ्रामक खबरें न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं, बल्कि यह राजनीति में महिलाओं की गरिमा पर भी सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब राजनीति में महिलाओं के लिए सम्मान कम होता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
साथ ही कंगना ने फेक न्यूज फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी ओछी हरकतों को वह नजरअंदाज नहीं करेंगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।






