गोहर खंड में प्राकृतिक विधि से पैदा की गई रबी फसलों का उप परियोजना योजना निदेशक आत्मा मंडी ने किया निरीक्षण
कृषि विभाग आत्मा परियोजना के तहत खंड गोहर में प्राकृतिक विधि द्वारा उगाई जाने वाली रबी फसलों की जांच, निरीक्षण व लोगों में प्राकृतिक खेती की जागरूकता की दृष्टिगत आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक मंडी डॉ. हितेंद्र ठाकुर ने गांव न्योरी, देलग टिकरी, बासा, गवाड़, छपराहन में फसलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया खंड गोहर में वर्तमान में 3143 किसान कृषि विभाग (आत्मा) से जुड़े हुए हैं और प्राकृतिक विधि से 540.72 हेक्टेयर भूमि पर खेती कर रहे हैं। इस दौरान जिला उप परियोजना निदेशक ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयासों तथा प्राकृतिक विधि से पैदा गेहूं खरीद की योजनाओं पर भी किसानों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक विधि से पैदा के लिए फसलों में पिछले गत वर्ष में मक्की की खरीद की गई थी और रबी फसलों में प्राकृतिक विधि से पैदा गेहूं को 60 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर खरीदेगा। हाल ही में सरकार द्वारा प्राकृतिक विधि से पैदा हल्दी 90 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर खरीदने पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर के माध्यम से जुड़े हुए किसानों जो पिछले वर्षों से प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे हैं, उन्हें भी अन्य लोगों को प्राकृतिक विधि से फसलें पैदा करने पर जागरूक किया गया। इस दौरान खंड तकनीकी अधिकारी डॉ. विजय कुमार ,सहायक तकनीकी अधिकारी डॉ. लकी कश्यप व डॉ. मुरारी लाल उपस्थित रहे।