वयोवृद्ध साहित्यकार प्रकाश चन्द मैहरम ऊनवी का निधन
वयोवृद्ध साहित्यकार एवं ज़िला ऊना की साहित्यिक संस्था 'दर्पण' के सदस्य प्रकाश चन्द मैहरम ऊनवी का वक्ष संक्रमण के चलते गत वीरवार को निधन हो गया।वे 95 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे तथा उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।'दर्पण' संस्था के अध्यक्ष अशोक कालिया ने बताया कि मैहरम अनेक साहित्यिक पुस्तकों के यशस्वी लेखक थे तथा उनकी रचनाएं देश की कई पत्र-पत्रिकाओं तथा सामूहिक संकलनों में भी प्रकाशित हो चुकी थी। वे सुविख्यात शिक्षाविद् तथा हिन्दी, अंग्रेज़ी व उर्दू भाषा के विद्वान थे।अभी कुछ मास पूर्व ही 'दर्पण' संस्था ने उन्हें एक भव्य समारोह आयोजित कर उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया था।मैहरम ने प्रदेश की 151 लोककथाओं को छंदबद्ध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाने के श्रमसाध्य कार्य को भी अंजाम दिया था।'हिक़ायतनामा' (उर्दू ),'देख रहा हूॅं युग परिवर्तन' तथा 'फ़ुर्सत में कविता सुन लूंगी' आदि उनकी अन्य बहुचर्चित रचनाएं हैं। साहित्य के प्रति उनकी श्लाघनीय सेवाओं के लिए हरियाणा की सुपरसिद्ध संस्था जैमिनी द्वारा उन्हें 'हिमाचल रत्न' सम्मान से नवाज़ा गया था । उनके चले जाने से प्रदेश के साहित्यिक क्षेत्र को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई आने वाले कई वर्षों तक कठिनता से हो पाएगी। उनके द्वारा रचा गया साहित्य युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर उन्हें स्तरीय लेखन के लिए प्रेरित करता रहेगा। ज़िला भाषा अधिकारी निक्कू राम, साहित्य अकादमी के सदस्य डाॅक्टर राजकुमार व भाषा विभाग के कर्मचारियों -मनजीत संधू, विशम्भर तथा निशा के अतिरिक्त ज़िला के प्रमुख साहित्यकारों- कुंदन लाल भारद्वाज,राम पाल शर्मा, लाल चन्द ठाकुर , कृष्ण कुमार लद्दाखी, शान्ति कुमार स्याल,अलका चावला,ओम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर देवकला शर्मा, डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार मौर्य, राजेन्द्र कौशल, राजपाल कुटलैहड़िया,सुधा पराशर, स्वप्ना जसवाल, सुभाष पारस, किशोरी लाल बैंस, डेज़ी एस शर्मा, अंकुश शर्मा,सिकंदर कुमार, नीलम पुरी,सूरम सिंह,राम प्रकाश हिमाचली, अनिल जसवाल, दीपक शर्मा, रचना रानी, कुलदीप शर्मा,ज़ाहिद अबरोल,ऋषभ वर्मा, सुनिधि शर्मा , डॉक्टर बालकृष्ण सोनी, राम कृष्ण भट्टी, चरणजीत चन्नी,नरेश हिमाचली,त्रिविक्रम शर्मा, डॉक्टर सुदर्शन वर्मी,देश राज मोदगिल,मनोहर भट्टी,ओम देवी सैनी, मनजीत कौर, सन्तोष शर्मा, डॉक्टर कुलदीप सिंह,ओमप्रकाश डांग,राज सिंह,भूप राम, डॉक्टर योगेश चन्द्र सूद, अम्बिका दत्त शर्मा ,निशा कुमारी,सचिन शर्मा, साक्षी शर्मा, अश्विनी कुमार, शिवानी देवी, सुलेखा देवी,हरसिमरन, श्रुति शर्मा, दीपाली शर्मा व तरुण जोशी इत्यादि ने प्रकाश चन्द मैहरम ऊनवी के देहांत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं।