रेडक्रॉस के साथ युवा कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के नव निर्माण में करें सहयोग: मुकेश
धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर नंगली बेला आश्रम भूपतवाला हरिद्वार में भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर (लड़कियों के लिए) समापन समारोह में भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि रेडक्रास विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन है। भारतीय संस्कृति के अनेक ऐसे सूत्र हैं, जो मानव को मानव की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बन कर रेडक्रॉस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यूथ रेडक्रॉस संगठन से जुड़कर मानव कल्याण करने के लिए प्रेरित हों। मानव कल्याण, श्रद्धा, विश्वास, बुजुर्गों की सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में लागू करें। रेडक्रॉस संगठन का मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता जैसे सिद्धांतों में विश्वास है। मुझे प्रसन्नता है कि रेडक्रॉस हरियाणा ने सेवा और अन्य दूसरे सामाजिक कार्यों में पूरे भारत में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। जरूरतमंदों की सेवा हो, रक्तदान हो, सभी में रेडक्रॉस हरियाणा अपनी एक अलग पहचान रखता है। इसी प्रकार वह रक्त जिसे चढ़ाया जाता है, उससे भी इन विषयों के बारे में नहीं पूछा जाता।