दीक्षा वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से स्मानित
राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भारत की युवा शक्ति का उत्सव 2024-25 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की बेटी दीक्षा वशिष्ठ को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 202425 से सम्मानित किया गया। दीक्षा वशिष्ठ ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है, जिससे युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफलता मिली। उनके इसी प्रयास के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईडी व मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा राज्य पुरस्कार और 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जा चुकी है। इस भव्य समारोह में देशभर से आए 30 युवाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें सभी को मूल चांदी का मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं चेयरमैन मंटू कुमार यादव द्वारा किया गया।