कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक का सफर: पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम धीमान को मिला डीजीपी डिस्क सम्मान
पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा पाले पुरुषोत्तम छोटी उम्र से ही बड़ी सोच रखते हैं। सिपाही भर्ती होकर पुलिस निरीक्षक के पद तक का सफर तय करने वाले पुरुषोत्तम धीमान ने अपनी सेवाओं के दौरान बेहतर कार्य किए। जिसका परिणाम यह है कि मौजूदा समय में पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम धीमान को विभाग द्वारा उनकी उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा द्वारा डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 2022 में जिला मंडी के सदर के थाना प्रभारी रहते हुए किए गए कार्यों के लिए मिला है। जिला हमीरपुर का निवासी 18 वर्ष पूर्ण होने पर 2001 को द्वितीय आईआरबीएन जंगलबेरी हमीरपुर में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए। आगे बढ़ने का जज्बा था तो विभाग में सेवारत रहते हुए स्नातक तक की शिक्षा हासिल की। किया और फिर 15 जनवरी 2010 को एसआई के रूप में चयनित हुए। हिमाचल प्रदेश पुलिस के विभिन्न स्थानों और शाखाओं में सेवाएं प्रदान की, जैसे द्वितीय आईआरबीएन, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, प्रथम आईआरबीएन वनगढ़ ऊना, मंडी, लाहौल स्पीति, राज्य सीआईडी में कार्य किया। इसके साथ सदर मंडी, बल्ह, काजा, जुंगा सहित अन्य थाना में प्रभारी रहते हुए बेहतर कार्य किए और थाना में अच्छी व्यवस्था के साथ साथ वहां का कायाकल्प किया। वर्तमान में जिला मंडी में साइबर सेल के प्रभारी के रूप में तैनात हैं। जिन्हें एसएचओ सदर मंडी के रूप में तैनात होने पर वर्ष 2022 के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। इस अवधि के दौरान दो बार एनडीपीएस और और पीएम दौरे पर उत्कृष्ट कार्य किया है।