श्री देव माहूंनाग तरौर का मेला में हजारों ने की शिरकत
चैलचौक माहूंनाग तरौर का मेला हर्षोल्लास के साथ मूल मंदिर जबराट के प्रांगण में मनाया गया। मेले में माता चतुर्भुजा ने भी शिरकत की और भव्य देव मिलन हुआ तत्पश्चात देवता ने अपने क्षेत्र के लिए रक्षा कार बांधी। देवता के पुजारी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि देवता के पास बगस्याड, केलोधार, बस्सी, सयांज, गोहर, चैलचौक, कुठेहड, दाड़ी, धूमादेवी आदि क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु देवता के मंदिर में हाजिरी लगाते हैं। बता दें कि माहूंनाग तरौर महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में भी शिरकत करते हैं। इस दौरान वह अपनी कोठी में विराजते हैं।












