विक्रमादित्य सिंह राजा तो मुझे क्वीन कहते हैं, अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं राजकुमार
सांसद कंगना रनौत ने अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौंही, सरकाघाट और गौंटा जनसभाओं को संबोधित किया। कंगना रनौत के साथ सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर मौजूद रहे। कंगना रनौत ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। कंगना रनौत ने कहा कि मुझे सरकाघाट से कम वोट मिले है। लेकिन मैं सरकाघाट की जनता के लिए विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारुगी। जिसमें फोरलेन और केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रोजेक्ट हों । वही उन्होंने कहा कि अगर विक्रमादित्य सिंह को राजा मानते हैं तो मुझे भी क्वीन के नाम से जानते हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जुबानी हमला बोलते कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को लुटने का काम किया है।कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उनकी लोकप्रियता हाजम नहीं हो रही है। महिलाओं की भारी संख्या में अपने कार्यक्रमों में देख कर उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को विधान सभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दे कर उनका मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार बारे बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से दिवालिया बना दिया है और वह केंद्र सरकार की सहायता से ही अपनी सरकार चला रहे हैं। एक तरफ जहां वे केंद्र सरकार से सहायता लेते हैं तो दूसरी तरफ उसकी आलोचना करने से भी गुरेज नहीं करते। विधायक दलीप ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आज तक की सबसे निकम्मी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केवल तीन विधानसभा क्षेत्रों में विकास हो रहा है और वे हरेली, नादौन और उनकी धर्मपत्नी के चुनाव क्षेत्र हैं। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षों में यहां एक ईंट भी नहीं लगी है और सड़कों में पड़े गढ़े इस सरकार की नाकामियों को दिखाते हैं। इस अवसर पर सांसद के साथ विधायक दलीप ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र भुट्टो, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम परमार,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण चन्द ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।