युवा कांग्रेस ने करवाया महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के दिशा निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ज़िला मंडी युवा कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सुंदरनगर विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निखिल ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुआत की और निखिल ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण के ऊपर महिलाओं को जागरूक किया और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहस और उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया और राजीव गांधी द्वारा महिलाओं को पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया था। युवा कांग्रेस यह महिला सम्मान समारोह पूरे देश में आयोजित कर रही है और इस महिला सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सभी मात्र शक्ति को युवा कांग्रेस की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी मातृशक्ति को सम्मानित किया गया और सभी महिलाओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए और इस महिला सम्मान समारोह में पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पदमा शर्मा, सुंदरनगर महिला अध्यक्ष मधुमति, और पार्षद पार्वती और सोनिया शर्मा, गीता ठाकुर, सुमन धीमान, निर्मला,माला शर्मा, दीपक अत्रे और महिला मंडल की प्रधान और पंचायतों की महिला प्रधान, उप प्रधान, मेंबर व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।












