नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करे युवा पीढ़ी: वीरेंद्र भट्ट
नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 14, बैहना वार्ड स्थित एन.आर. मेमोरियल प्राइवेट लिमिटेड आई.टी.आई. व दीनदयाल उपाध्याय प्राइवेट लिमिटेड आई.टी.आई. में नशा (चिट्टा) और केमिकल नशे के दुष्प्रभाव पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे इसके दुष्प्रभावों से बच सकें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें। कार्यक्रम में माननीय महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, डी.एस.पी दिनेश कुमार, स्थानीय पार्षद कृष्ण भानु, वीरेंद्र सिंह आर्य और हरदीप सिंह, अशोक प्रधानाचार्य एन.आर. मेमोरियल प्राइवेट लिमिटेड आई.टी.आई सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नशे जैसी बुराई से दूर रहकर ही वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। हरदीप सिंह माननीय पार्षद ने कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता से बात करते हुए बताया कि नशे की आदत केवल व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र को भी नष्ट कर देती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई और करियर को प्राथमिकता दें और नशे से दूर रहें। कार्यक्रम में माननीय पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। जैसे कि यह शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह असर डालता है और किस प्रकार से यह समाजिक समस्याओं का कारण बनता है। इसके अलावा, छात्रों को नशे से बचने के उपाय और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय पार्षद कृष्ण भानु ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है और यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि हम नशे के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर काम करें। छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक सराहा गया और उन्होंने संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस कार्यक्रम में डीएसपी दिनेश कुमार ने वहां उपस्थित छात्र व छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व किस प्रकार इस नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने बारे जागरूक किया।इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र व छात्रों ने भाग लिया। चिट्टे नशे के विरुद्ध नगर निगम मंडी से भी जागरूकता अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, अलकनंदा हांडा, वीरेंद्र सिंह आर्य, हरदीप सिंह, नितिन भाटिया, संजय शर्मा व चिट्टा गीत के रचनाकार व गीतकार दीपक मटटु भी उपस्थित रहे।












