अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामंत ने यहां बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा (सबमिट) करने के लिए उम्मीदवार को www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन करना होगा।












