अग्निवीर भर्ती के लिए 12 मार्च से 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामंत ने यहां बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 12 मार्च से 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा (सबमिट) करने के लिए उम्मीदवार को www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उनकी सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया गया है, जिसे देख कर वे आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।












