जिनीयस पब्लिक स्कूल में शिक्षा में सुधार को लेकर कार्यशाला का आयोजन
अभिलाषी शिक्षा समिति के जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तरफ से स्कूल परिसर में 'क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थींकिंग' स्किल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक, आर के इंटरनेशनल स्कूल नवाही और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू के 60 शिक्षकों को 'क्रिटिकल एंड क्रिएटिव स्किल' पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पंचकूला से नियुक्त रिसोर्स पर्सन, शर्मीला और शैली मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम द्वीप प्रज्वलित कर व रिसोर्स पर्सन के स्वागत के साथ किया गया। रिसोर्स पर्सन ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में किसी भी कक्षा में बच्चों को पढ़ाना पुराने समय जैसा नहीं रहा। इसलिए बच्चों को गतिविधियों में शामिल करके क्रिटिकल और क्रियेटिव थींकिंग स्किल के लिए प्रोत्साहित करें। पाठशाला के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण बहुत ही ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के लिए सहायक रहेगा। रिसोर्स पर्सन ने सभी अध्यापकों से ट्रेनिंग संबंधी फीडबैक भी ली और कार्यशाला के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भी भाग लिया। 'सीखने और सिखाने 'के विभिन्न तरीके अध्यापकों ने इस कार्यशाला में सीखें है। पाठशाला प्रबंधक प्रियंका अभिलाषी ने कहा कि अपने अध्यापन को इस तरह और प्रभावशाली बनाएं ताकि बच्चे क्रिएटिव बने और उनका भविष्य उज्जवल बन सकें। अंत में अभिलाषी शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके अभिलाषी, प्रबंध निदेशक डा ललित कुमार अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, पाठशाला प्रबंधक प्रियंका अभिलाषी व पाठशाला के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने सीबीएसई पंचकूला से नियुक्त रिसोर्स पर्सन तथा विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों का धन्यवाद किया और कहा कि शिक्षकों के टीचिंग स्किल से संबंधित भविष्य में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करता रहेगा।












