शारीरिक शिक्षकों की गुहार कब मिलेगा रोजगार -2150 पद चले हैं रिक्त
सरकाघाट प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा संघ पिछले कई वर्षों से अपने लिए नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अधिकतर लोग 50 की उम्र पार कर चुके हैं। आपकी सरकार ने यह प्रक्रिया 4 मार्च 2023 को शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ कारणों से इन 870 पदों पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दी है, जबकि अभी भी सरकारी स्कूलों में 2150 पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन अभी यह मामला सरकार और उच्च न्यायालय के बीच चल रहा है जिसमें शारीरिक शिक्षकों को केवल डेट पर डेट ही मिल रही है। अतः वर्तमान सरकार से विनम्र निवेदन है याचक कर्ता जिनकी संख्या 118 है उनके पदों को होल्ड रखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। जैसा कि सरकार ने शास्त्री पदों में किया कि ये सभी शारीरिक शिक्षक एनसीआईई और आरएंडपी नियमों को पूरा करते हैं अतः सभी प्रार्थी वर्तमान सरकार से गुजारिश करते हैं कि सरकार जल्दी से जल्दी इस कोर्ट के मामलों को निपटाकर हमारे पदों को भरे। आज की मीटिंग में सरकाघाट से राजकुमार ,धीरज, विजय कुमार, कृष्ण, शोकी, मनीष, संजय, दीप कुमार,कृष्ण पाल,प्रवीण कुमार, रीता देवी, मुनीष, दीप कुमार, कमलेश, किरण कांत,आदि सदस्यों ने भाग लिया, तथा सरकार को चेताया कि जल्द से जल्द शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाये, अन्यथा इन्हे आंदोलन, अनसन, पर उतरना पड़ेगा। इनका कहना है कि वर्तमान सरकार रोज़गार देने के नाम सत्ता में आई है, जो अब वेरोजगारों को निराश कर रही है।












