इंस्पायर मानक अवार्ड में लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल की तीन छात्राएं सलेक्ट
भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर मानस अवार्ड योजना में लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल की तीन छात्राओं का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। इसमें सातवीं कक्षा से प्रत्यक्षा बरारी और समृद्धि तथा नवमी कक्षा से आराध्या ठाकुर का चयन हुआ है। इसके लिए इन छात्राओं को भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सपना ठाकुर ने इन छात्राओं को बधाई देते हुए इस राशि का प्रयोग करके शानदार और नवीन विचार आधारित मॉडल तैयार करने का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने इस उपलब्धि पर अध्यापकों, बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी व जिला स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।












