जमीनी विवाद को लेकर जान पर आई, मामला दर्ज
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में जमीन की निशानदेही को लेकर विवाद के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी देने को लेकर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में सोहन लाल(75) पुत्र हरिदत्त निवासी गांव व डाकघर डैहर ने कहा है कि राजस्व विभाग ने मलकियती भूमि की निशानदेही करी तथा विवादित भूमि का फैसला उसके पक्ष में दिया गया। लेकिन प्रतिवादी धीरज कुमार ने निशानदेही न मानी और उसने वाद वह गाली गलौज करने लगा। जब वह जाने लगा तो आरोपी धीरज कुमार ने इसे मुंह पर मुक्का मार मारपीट की तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि आज तू बच गया आईंदा मौका मिलने पर उसे परिवार सहित जान से खत्म कर देगा। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में दीप कुमार पुत्र प्रेम लाल ने कहा है कि सोमवार दोपहर उसके पड़ोसी सोहन लाल ने जमीन की निशानदेही बुलाई थी। जब निशानदेही हो चुकी तो वह उन्हें मान्य नहीं थी। जैसे ही वह अपने घर के अंदर जाने लगा को सोहन लाल के बेटे राजीव ने इसे पकड़ा और मारपीट शुरु कर दी और उसे और उसके बड़े बेटे को आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। डीएसपी भारत भूषण ने बताया दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।












