जिन के घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकते : सोलंकी
विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाज़ी इस कदर हावी हो चुकी है कि अब अपने ही कुनबे क बचाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि "जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते", लेकिन भाजपा नेताओं की बयानबाज़ी यह दिखाती है कि वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विधायक सोलंकी ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक, सभी विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। जिन नेताओं ने प्रदेश को कर्ज़ के दलदल में धकेला, आज वही लोग नैतिकता की बातें कर रहे हैं। चुनावी फायदे के लिए बिना बजट और स्टाफ के स्कूल-कॉलेज खोलने वाले अब नियम-कायदों की दुहाई दे रहे हैं।
सोलंकी ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद को 'सांसद' की उपाधि देते हुए कहा कि वे जनता के ज़रूरी मुद्दों को संसद में नहीं उठाते, बल्कि छोटे-मोटे विषयों को ,शामिल कर अपना समय काटने है।