विधानसभा में गूंजा सरकाघाट की अधूरी पड़ी पेयजल और सिंचाई योजनाओं का मुद्दा
सरकाघाट के विधायक दिलीप सिंह ठाकुर विधानसभा सत्र के दौरान पूछा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्राथमिकता में डाली गई लघु सिंचाई एवं उठाऊ पेयजल योजनाओं कितनी की डीपीआर बनाई गई है और इन योजनाओं की क्या प्रगति हुई इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की चार योजनाओं की डीपीआर बनाकर तैयार हो गई है और एक योजना की डीपीआर को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा और एक योजना का कार्य जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण कर लिया गया है तथा इस क्षेत्र के लिए संधोल से पेयजल योजना जल शक्ति मंडल सरकाघाट की विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोत स्तरीय संवर्धन का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्य जल जीवन मिशन के तहत धन उपलब्ध होने पर अप्रैल 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है तथा सिंचाई योजना धर्मपुर गोपालपुर की ग्राम पंचायत बसंतपुर पपलोग, रखोह, बकारटा, दारपा, बरच्छवाड़, परसदा हवाणी व झंझैल व रोपडी़ के उठाऊ सिंचाई योजना का प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 80 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है बाकी 20 प्रतिशत कार्य मार्च 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं कर रही है ।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की कई जगह से पाइपें भी उठा ली गई है।












