तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकीकृत ऑर्थोडॉन्टिक कौशल कार्यशाला का पहले दिन हुआ सफल आयोजन
हिमाचल डेंटल कॉलेज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकीकृत ऑर्थोडॉन्टिक कौशल कार्यशाला का पहला दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें देश के 150 प्रतिभागी प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया तथा देश के विभिन्न कोनों से आये हुए वक्त ने अपना ज्ञान साझा किया। इसमें हैंड्स ऑन के माध्यम से प्रतिभागी प्रतिनिधियों को ऑर्थोडोंटिक्स की तकनीकों को सिखाया। प्रतिभागी प्रतिनिधियों को वायर बेन्डिंग एक्सरसाइज की बारीक पहलुओं को अतिथि वक्ता डॉ. तूलिका त्रिपाठी, डॉ. प्रियांक राय, डॉ. प्रदीप राघव व डॉ टी पी चतुर्वेदी द्वारा सिखाया गया। इसके उपरांत डॉ. संजय लाभ, होनोरारी सेक्रेटरी, इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी ने बेसिक व सेगमेंटेड बायोमैकेनिक्स पर व्याख्यान किया तथा टी लूप फेब्रिकेशन व केइस आईआरआर्च का हैंड्स ऑन डेमोंस्ट्रेशन देते हुए प्रतिभागी प्रतिनिधियों को इससे बनाने में सहायता की। सायंकालीन सत्र में कार्यशाला का इनॉगरेशन किया गया। इसमें डॉ. पुनीत बत्रा, प्रेजिडेंट इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी मुख्या अतिथि रहे। कार्यक्रम के पहले दिन से सफल आयोजन के बाद हिमाचल डेंटल कॉलेज के निदेशक व ऑर्थोडोंटिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल सिंगला ने सभी को धन्यवाद देते हुए आने वाले दो दिनों में होने वाले विशेष कार्यक्रमों में प्रतिभागी प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक ज्ञान लेने के लिए आग्रह किया।












